A little secret to rock your YouTube subscribers
Get Free YouTube Subscribers, Views and Likes

land ऑफ ब्रम्हकमल :अद्भुत अलौकिक और अविस्मरणीय यात्रा।Kedarnath To VasukiTal | Rural Tales

Follow
Rural Tales

कहानी : Visit KedarNath : फिर तेज हुई केदारनाथ यात्रा | Kedarnath To VasukiTal | Rural Tales


केदारनाथ धाम (3575 मी ) से लगभग 8 किलोमीटर दूर वासुकी ताल (4320 मी ) एक बेहद खूबसूरत हिमालयी  झील है। केदारनाथ से वासुकी ताल पंहुचने के लिए मंदाकिनी के तट से लगे पुराने घोड़ा पड़ाव से होते हुए दूध गंगा के उद्गम की ओर सीधी चड़ाई चढनी होती है। नाक की सीध में 4 किमी की चड़ाई चड़ कर खिरयोड़ नामक स्थान के बाद पहली बार खुला मैदान दिखता है।यहाँ से बर्फ दिखनी शुरू हो गई।हम 6 साथी 4 बजे शाम को केदारनाथ से रवाना हुए और दूध गंगा नदी के किनारे टैंट में रात्रि निवास किया। उसके बाद अगली सुबह आगे का ट्रेक शुरू किया।दूध गंगा से करीब 4 किमी की चढ़ाई के बाद जय विजय धार आती है जो समुद्र तल से करीब 4540 मी की ऊँचाई पर स्थित है।

इस जयविजय धार से केदारघाटी और वासुकीताल का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।मौसम साफ हो तो फिर चौखंबा, सुमेरु,मेरु,केदारडोम,मंदाणी सहित कई पर्वत चोटियां भी यहाँ से साफ दिखाई देती है।जय विजय धार क्षेत्र से ब्राम्हकम्मल दिखना शुरू हो जाता है।।लगभग 200 मीटर उतरकर  वासुकी ताल के दर्शन होने लगते हैं। आगे की 2 किमी की दूरी पर बड़े बड़े पत्थरों से होकर आगे बढ़ना होता है।यहाँ से नीचे 2 किमी की ढलान को पार करने के बाद वासुकी ताल दिखाई देता है  देते है।

लैंड ऑफ ब्रम्हकमलवासुकी ताल
वैसे तो वासुकी ताल ब्रम्हकमल का खजाना है यहाँ पर हजारों की संख्या में ब्रम्हकमल है जो जुलाई से सितंबर माह तक रहते है।उत्तराखंड के पहाड़ो में 12000 फीट से लेकर 14000 फीट तक पुराने ग्लेशियरों के साथ आई इस तरह की चट्टाने हर जगह मिलती हैं।जून के महीने में इस पूरे इलाके में बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है।कही भी पैर रखो तो पूरा पैर धंस जा रहा था।लेकिन हमें कहीं भी ब्रम्हकमल नहीं दिखाई दिए। अत्यधिक दोहन के कारण ब्रम्हकमल की केवल पत्तियाँ दिख रही थी। विजय धार से नीचे करीब 2 किमी ढलान को पार कर हम ताल के करीब पहुँचे।करीब साढ़े 10 बजे का समय था और आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमा लिया।कुछ बर्फ के कण भी गिरने लगे।

स्कंद पुराण के केदारखंड में वासुकी ताल का वर्णन है। वासुकी ताल वास्तव में गंगा के अंग कालिका नदी के जलधारण करने से बना ताल है,जहां नागों के राजा वासुकी हर पल निवास करते हैं।स्कंद पुराण में वर्णित है कि श्रावण मास की पूर्णमासी के दिन इस ताल में मणि युक्त वासुकि नाग के दर्षन होते हैं।यही से सोन गंगा निकलती है जो सोनप्रयाग में मन्दाकिनी में मिल जाती है।इस ताल की लंबाई करीब 400 मीटर और परिधि 800 मीटर है।वासुकी ताल हर मौसम में अपना रंग बदलता है।बादल, आसमान,बर्फ और हरियाली के कारण ताल का पानी भी अपना रंग बदलता रहता है।



अच्छे ट्रैकर केदारनाथ से बिल्कुल सुबह चल कर वासुकी ताल घूमकर शाम तक वापस केदारनाथ (कुल 16 किमी की दूरी) आ सकते हैं। यह पूरा ट्रैक कठिन होने के साथ मानव विहीन भी है। रास्ते में कोई बस्ती या कोई मकान दुकान नहीं है इसलिए अपने साथ ही खाने की सामग्री, पानी आदि ले जाना होता है।आप सुबह अपना ट्रेक 4 बजे शुरू कर सकते है।


यदि गाइड साथ हों और इस ट्रैक के लिए केदारनाथ से सुबह 3 बजे निकला जाय तो सारे रास्ते से केदारनाथ के पीछे स्थित केदारडोम (22408 फीट),सुमेरु,स्वर्गारोहरी,मंदानी,चौखंभा, सहित पर्वत शृंखलाएँ दिख जाती है और हिमशिखरो सूरज की पहली किरण पड़ने के बाद हर पल बदलने वाले दृश्य कैमरों में कैद किये जा सकते हैं। साथ ही वासुकी ताल पर पड़ती उगते हुए सूरज की किरणों  को भी देखा जा सकता है। 

यदि अनुभवी ट्रैकर न हों तो वासुकी ताल ना जाएं और अगर आप अच्छे ट्रैकर है तो अपने साथ स्थानीय साथी को लेकर जा सकते है।वासुकी ताल के पास टैंट लगा कर कैंपिग भी की जा सकती है।इसके अलावा दूध गंगा के पास भी टैंट लगा सकते है।सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसाद के रुप में ब्रम्हकमल ही चढाया जाता है।जून के महीने में बर्फ ही बर्फ इस पूरे इलाके में दिखाई देती है।अगर आप स्नो ट्रेक करना चाहते है तो यह ट्रैक आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।


शशांक कांडपाल(ट्रैक गाइड)9990588593

प्रकाश सिमल्टी 7982404483

Follow the Rural Tales channel on WhatsApp:

 https://whatsapp.com/channel/0029Va5t...

[email protected]

websitewww.theruraltales.in

instagramrural_tales

facebookrural tales

Donate fund for Rural tales production


A/C Detail

Sandeep singh

ICICI BANK

695401503641

Ifsc code

ICIC0006954

UPI IDgusai.sandeep4@icici

kedarnath,kedarnath yatra,kedarnath temple,kedarnath live,kedarnath yatra 2023,kedarnath vlog,kedarnath live darshan,kedarnath live darshan today,kedarnath live news,kedarnath live aarti,kedarnath trek,kedarnath live 2022,kedarnath live video,kedarnath live today,kedarnath aarti live,kedarnath live news today,kedarnath dham live aarti,shiv aarti live kedarnath,kedarnath temple aarti live,kedarnath trip,kedarnath 2023,kedarnath dham

posted by Pelem2q