Grow your YouTube views, likes and subscribers for free
Get Free YouTube Subscribers, Views and Likes

Meet 12th Fail DIG - Mr. Manoj Kumar Sharma

Follow
Drishti IAS

प्रिय विद्यार्थी,

आपको ध्यान होगा कि करीब 4 साल पहले दृष्टि संस्थान के पूर्व विद्यार्थी मनोज कुमार शर्मा (IPS) के तैयारी के दिनों से जुड़े संघर्षों पर 'ट्वेल्थ फेल' नामक उपन्यास प्रकाशित हुआ था। इसमें दृष्टि की ही विद्यार्थी श्रद्धा जोशी (IRS) की कहानी भी थी जो मनोज की जीवनसंगिनी हैं। उपन्यास दृष्टि के ही पूर्व विद्यार्थी अनुराग पाठक (जॉइंट कमिश्नर, GST) ने लिखा था और भूमिका लिखी थी विकास सर ने!

अब इसी उपन्यास पर 27 अक्तूबर को एक बड़ी फिल्म आ रही है जिसके लेखक, निर्माता और निर्देशक श्री विधु विनोद चोपड़ा हैं! थ्री इडियट्स, मुन्नाभाई एमबीबीएस, पीके, 1942 : ए लव स्टोरी जैसी फिल्मों के निर्माता रहे श्री विधु विनोद चोपड़ा ने लगभग 4 साल के कठोर परिश्रम से यह फ़िल्म बनाई है।

फ़िल्म में मनोज शर्मा की भूमिका प्रसिद्ध अभिनेता विक्रांत मैसी निभा रहे हैं। विकास सर की भूमिका में खुद विकास सर ही हैं!

आज इस फ़िल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ है। आप भी देखिये :   • 12th Fail Official Teaser | Vidhu Vin...  


#12thfail

posted by Incincanibulpfa